बरेली, दिसम्बर 5 -- सेंधा/आंवला। आंवला-भमोरा रोड पर इफको मेन गेट के समीप एक बुलेट ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में बैठी एक महिला की गोद में बैठे बच्चे की मौत हो गई। मौके से बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इफको टाउनशिप जाने वाले रोड पर बच्चे का शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ नितिन कुमार के कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। अंजू पत्नी छोटे लाल ने बताया कि वह अपने मायके हरूनगला आईं थीं, उसे बेटे का मुंडन कराना था। गुरुवार दोपहर दो बजे तीन माह के मासूम बेटे के साथ रामनगला गांव के एक टेंपो में बैठकर ससुराल गिरधारीपुर इज्जतनगर, बरेली जा रही थी। इफको मेन गेट के समीप सामने से तेज रफ्तार एक बुलट बाइक सवार ने टेंपो में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि टेपों क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार भी गिर गया, लेकिन इससे पहल...