मेरठ, मई 13 -- हाईकोर्ट के आदेश पर जिले में बुलेट बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा के आदेश पर जनपद में दो दिन शनिवार और रविवार को बुलेट बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदार मैकेनिक का सत्यापन किया। इस दौरान 149 दुकानों का सत्यापन करते हुए दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इसके आलवा मॉडिफाइड साइलेंसर पटाखे की अवाज निकालने वाले 14 बुलेट बाइकों को सीज कर 78 बाइकों का चालान किया गया। बुलेट बाइक चालक माडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार में धड़धड़ाते हुए निकलने से सड़क पर चलने वाले काफी लोग डर जाते हैं। इसके साथ ही कई बार घबराहट में बुजुर्ग बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त भी हो जाते हैं। तेज आवाज से हार्ट अटैक का खतरा बाइकों के साइलेंसर से निकलने वाले तेज आवाज से हृदय रोगियों को अटैक भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.