हाथरस, फरवरी 9 -- हाथरस। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम द्वारा शनिवार को मुरसान ब्लॉक के नगर क्षेत्र स्थित हरिजन बस्ती में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम शिवांगी सहगल द्वारा सत्र का आयोजन किया जा रहा था। एएनएम के पास मात्र 02 बच्चों की ड्यूलिस्ट मौजूद मिली। पूछने पर बताया गया कि इस सत्र का आयोजन पिछले सप्ताह ही किया गया था जिस कारण बच्चों की संख्या कम है। एएनएम के पास समस्त लॉजिस्टिक उपलब्ध मौजूद नहीं थे। एएनएम द्वारा यूविन पोर्टल पर बच्चों की प्रविष्टि ससमय की जा रही थी। आगामी एमआर अभियान के बारे फीडबैक लेने पर सही जानकारी प्राप्त हुई। आशा मीना सत्र पर मौजूद मिलीं। आशा द्वारा लाभार्थियों को बुलावा पर्ची का वितरण नहीं किया गया था। ट्रैकिंग रजिस्टर भी अपडेट नहीं था, गर्भवती महिलाओं की सूची ...