छपरा, मार्च 24 -- दरियापुर। न्यायालय के आदेश पर बारवें में बुलडोजर (जेसीबी) के साथ अभियुक्त का घर कुर्क करने गई पुलिस की टीम को देखते ही पति-पत्नी ने सरेंडर कर दिया। जानकारी के अनुसार परशुराम सिंह व उनकी पत्नी मंजू देवी के खिलाफ वर्ष 2014 में उनके पड़ोसी ने घर पर चढ़ कर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। न्यायालय ने हाजिर नहीं होने पर दोनों के खिलाफ पहले वारंट जारी किया। फिर भी पति-पत्नी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय ने दोनों के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश निर्गत कर दिया। सोमवार को पुलिस की टीम न्यायालय के आदेश पर बारवे कुर्की जब्ती की कारवाई करने बुलडोजर लेकर पहुंची। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम को बुलडोजर के साथ देखते ही वर्षों से फरार पति पत्नी ने सरेंडर क...