बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- जिला बुलंदशहर से निर्धारित समयावधि पूर्ण करने के चलते 118 हैड कांस्टेबलों का स्थानान्तरण किया है। इनको बुलंदशहर से स्थानान्तरित कर मेरठ, बागपत, हापुड़ आदि जिलों में भेजा गया है। वहीं, अन्य जिलों से 189 हैड कांस्टेबलों को बुलंदशहर में तैनाती दी गई है। ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण प्रक्रिया में बुलंदशहर को काफी तवज्जो दी गई है। यहां से जहां 118 पुलिसकर्मियों को गैर जिलों में स्थानान्तरित किया गया है, वहीं अन्य जिलों से 189 पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस का जनपदों में निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण किया गया है। जिला बुलंदशहर से 118 मुख्य आरक्षी स्थानान्तरित किए गए हैं। इनमें से 36 मुख्य आरक्षी को मेरठ, 12 को बागपत एवं 70 को हापुड़ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.