बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि हमसे कुछ समाज के लोग नाराज हैं। हमसे कोई समाज नाराज नहीं है, बल्कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से पूरा प्रदेश नाराज है। बुधवार को बुलंदशहर के जहांगीराबाद की अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार जन अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। आज दुनिया में भारत की सम्मान के साथ बात होती है। हम जो कहते हैं वह करते हैं। 2014 और 2019 के घोषणा पत्र में जो वादे किए थे वह सभी वादे पूरे किए हैं। धारा 370 हटाई, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। अब 2024 के घोषणा पत्र में जो बातें कही जाएंगी उन्हें भी पूरा किया जाएगा। पहले नेताओं की कथनी करनी में अंतर था।...