बुलंदशहर, अगस्त 7 -- शिकारपुर पुलिस व स्वाट टीम की मुठभेड़ में लूट में वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि पुलिस बुलन्दशहर-डिबाई मार्ग पर बरासऊ मोड़ पर बंबे के निकट चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। उसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वह नहीं रुका। पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश नावेद गोली लगने से घायल हो गया, जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान नावेद निवासी मोहल्ला कोट शेरखां कस्बा व थाना शिकारपुर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.