बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना की महिला पुलिस और स्वाट टीम देहात की मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहांगीराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात थाना पुलिस टीम, मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम और स्वाट टीम देहात सूचना के आधार पर अनूपशहर-बुलंदशहर रोड पर पब्लिक स्कूल के पास चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी बुलंदशहर की तरफ से बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रोकने का इशारा किया। वह बाइक को तेजी से मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया उसे गिरफ्तार किया। बदमाश की पहचान सुहेल उर्फ सोहिल पुत्र आबिद निवासी...