बुलंदशहर, जनवरी 3 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम थाना सिकंदराबाद को सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला रजपुरा में एक बच्ची गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस और परिजन द्वारा तत्काल बच्ची को सीएचसी सिकंदराबाद लाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता के द्वारा तहरीर में बताया गया है कि जिस बिल्डिंग में वो किराये पर रहते हैं। उसी बिल्डिंग में दो युवक राजू पुत्र राधे श्याम निवासी ...