बुलंदशहर, अगस्त 3 -- बुलंदशहर। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा में नहर के समीप पानी के गड्ढे से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पानी के गड्ढे में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रखर पांडेय, थाना प्रभारी रितेश सिंह फोर्स लेकर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। मृतक के सिर पर तीन जगह धारदार हथियार के घाव मिले हैं। हत्या कर शव यहां फेंकने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि देखने में उसकी उम्र करीब 50 वर्ष है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। साथ ही शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.