बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बीछठ-बिगहपुर मोड़ पर युवक व महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद साक्ष्य जुटाकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। बताया जाता है कि शवों के पास सुसाइड नोट मिला है। कोतवाली क्षेत्र के बीछठ-बिगहपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह लोगों ने युवक व महिला का शव पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों की पहचान लड़ूकी हसनपुर निवासी सपना (32 वर्ष) व मनीष (22 वर्ष) के रूप में की गयी। मौके पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा सिंह, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शवों को पेड़ से उतारकर जांच शुरू कर साक्ष्य जुटाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। युवक नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करता था। महिला चार बच्चों की मां थी, जो एक माह पहले गांव से चली गई थी। ग्रामीणों में तरह-तरह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.