बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- क्षेत्र के गांव धराऊ में नव भारत सामाजिक विकास संस्था के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से लोगों को अवगत कराया। नव भारत सामाजिक विकास संस्था के कार्यकर्ता एकत्रित होकर गांव धराऊ पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि गंदगी के चलते कई प्रकार के रोग होते हैं। ऐसे रोगों को सफाई के जरिए फैलने से रोका जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के आस पास सफाई रखने की अपील की। इस मौके पर अध्यक्ष बॉबी राणा, अनुज, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...