बुलंदशहर, जून 17 -- बुलंदशहर। मोहल्ला चौधरियान निवासी दंपति पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली के मोहल्ला चौधरियान निवासी जावेद पुत्र मंशी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 जून को वह अपनी पत्नी रिहाना के साथ शाम के समय दवाई लेने के लिए गांव बहलीमपुरा गया था। वहां पास ही रशीद, बिलाल, अनस, साजिद पुत्र गबरू निवासी मचकौली खड़े थे। चारों ने मिलकर उल्टी सीधी बात कही, जिस पर उसकी पत्नी ने उन्हें टोक दिया। इस पर चारों उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पति-पत्नी को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.