बुलंदशहर, जुलाई 16 -- बीबीनगर/ बुलंदशहर। अगौता थाने में तैनात बीबीनगर के गांव बेनीपुर निवासी होमगार्ड की ट्रक के पहिये से कुचलकर मौत हो गई। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे 40 वर्षीय होमगार्ड हरवीर बाइक द्वारा ड्यूटी के लिए अगौता जा रहा था। बीबीनगर-गुलावठी रोड पर थाना तिराहे के पास बालू रेत से भरे ट्रक ने होमगार्ड को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.