बुलंदशहर, सितम्बर 24 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी क्षेत्र के गांव सहकारी नगर में एक दंपति ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा। उसका एक हाथ तोड़ दिया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात में गांव फरादपुर निवासी पीड़ित सतीश पुत्र राजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव सहकारी नगर में रहता है। पीड़ित के अनुसार उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। उसी दौरान एक दंपति गालियां देते हुए घर के अंदर घुस आया। उन्होंने उसकी पुत्री को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा जिसमें उसका एक हाथ टूट गया। चीख पुकार सुनकर लोगों को आते देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात पुलिस ने मामले में आरोपी दंपति के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.