बुलंदशहर, जनवरी 2 -- बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार सुबह कोहरे से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सर्द हवाओं और गलन के चलते ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। ठंड इतनी तेज है कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगे हैं, जिससे रोजमर्रा का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। सुबह घर से निकलने वाले नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजारों और सड़कों पर भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम 19 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से ब...