बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- बुलंदशहर। थाना डिबाई क्षेत्र की चौकी दौलतपुर क्षेत्र के गांव दानपुर में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार देर शाम 19 वर्षीय जीतू पुत्र लंगूरी घर के पास ही बने घेर में पशुओं के ऊपर लगे पंखे चलाने गया था। जैसे ही पंखे का तार लगा रहा था उसी समय जीतू करंट की चपेट में आ गया। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसको तुरंत अलीगढ़ ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लंगूरी गांव में ही हलवाई की दुकान खोलकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। लंगूरी पर दो लड़के और तीन बेटियां हैं। जीतू इनमें सबसे बड़ा था। जीतू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.