बुलंदशहर, मार्च 24 -- बुलंदशहर। मौसम का मिजाज शुक्रवार को एक बार फिर बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण बारिश के आसार बने हैं। साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह 11:00 बजे तक मौसम का यह मिजाज बना रहा। मौसम विज्ञानी रामानंद पटेल ने बताया कि शनिवार के बाद मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में रोजाना बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी जिससे गर्मी का असर भी बढ़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...