बुलंदशहर, मई 22 -- बुलंदशहर में बुधवार देर शाम आई तेज आंधी ने जिलेभर में भारी तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे जमींदोज हो गए, होर्डिंग्स और यूनिपोल्स गिर गए, जिससे शहर समेत देहात क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। यातायात भी बाधित हुआ। अनूपशहर में किशोर, डिबाई क्षेत्र में दो युवक समेत तीन की मौत हो गई। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में हुआ, जहां एक जर्जर दीवार गिरने से एक दंपति मलबे में दब गए। हादसे में पति खलील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी फूल बानो और दो बच्चे घायल हो गए। डिबाई के गांव कुमरोआ में घर की छत से सोलर प्लेट उतारने गए प्रकाश उर्फ भूपेंद्र उम्र 30 वर्ष की आंधी की चपेट में आकर नीचे गिरने से मौत हो गई। ग्राम चिल्मापुर में दीवार गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। उधर, अनूपशहर के गांव सिरौरा में आंधी में गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.