बुलंदशहर, जुलाई 6 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस की अंतरराज्यीय लुटेरों से शनिवार की रात मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल लुटेरे समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम नयागांव कट के पास संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रही थी, तभी हाईवे एनएच-34 की ओर से दो बाइक पर तीन लुटेरे आते हुए दिखाई दिए जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं रुके और संतपुरा नहर की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा कर घेराबंदी की गई। इस पर पुलिस से घिरता देख लुटेरे द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उसके दो अन्य साथियों सहित गिरफ्तार किया गया। सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.