बुलंदशहर, अगस्त 10 -- अरनिया थाना क्षेत्र के ईशनपुर अंडरपास के निकट पुलिस और दस वर्षों से वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश पर लूट, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ शनिवार रात अरनिया पुलिस द्वारा ईशनपुर अंडरपास के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति खुर्जा की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसको रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी, बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदम...