बुलंदशहर, फरवरी 7 -- डिबाई, बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं मार्ग पर गांव फतेहगढ़ भट्टे के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। थाना डिबाई के कस्बा के मोहल्ला शेखम चिश्ती निवासी आयुष पुत्र स्वर्गीय राकेश 24 वर्ष और सूरज पुत्र विशंभर सिंह 25 वर्ष बाइक से डिबाई की ओर आ रहे थे। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं मार्ग पर ग्राम फतेहगढ़ भत्ते के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.