बुलंदशहर, मार्च 2 -- बुलंदशहर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार देर रात शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार तड़के से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है जिससे मौसम का मिज़ाज बदल गया है। बारिश से ठंड का असर बढ़ गया है। इसके साथ ही जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से लोगों की आफत आ गई है। बारिश के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं, शहर समेत 600 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि रविवार तक बारिश का मौसम बना रहेगा। तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट...