बुलंदशहर, फरवरी 5 -- मौसम का मिज़ाज गुरुवार को फिर बदल गया। सुबह सूर्यदेव के दर्शन होते ही लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। पिछले दो दिनों से घने कोहरे के चलते धूप देर से निकल रही थी, जिससे सुबह और शाम ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया था। अब सुबह से ही धूप खिलने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और ठंड का असर कम हुआ। धूप निकलते ही बाजारों और सड़कों पर रौनक लौटती नजर आई, वहीं लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और सुबह-शाम ठंड का असर जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...