बुलंदशहर, मार्च 30 -- डिबाई कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी दौलतपुर क्षेत्र के गांव दानपुर में शनिवार की रात दानपुर निवासी पन्नालाल उम्र करीब 56 वर्ष ने अपने ही खेत के पास एक नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता बिन्नामी ने बताया कि उसका बेटा दिल्ली में रहकर अपना पालन पोषण कर रहा था। शनिवार को ही दिल्ली से आया था और रात में घर से निकल कर उसने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया। दौलतपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.