बुलंदशहर, फरवरी 13 -- गुलावठी नगर के मोहल्ला रामनगर ईदगाह में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गीता (30 वर्ष) पत्नी मूलचंद का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक विवाहिता पिलखुवा जनपद हापुड़ की रहने वाली है, जिसकी करीब 8 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाहिता को बच्चे नहीं होने के कारण उसने 3 माह पूर्व एक बच्चे को गोद भी लिया था। बताया जाता है की रात्रि में पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.