बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों और घरों रामनवमी को माता सिद्धिदात्री की पूजा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कन्या ज़िमाकर अपना व्रत खोला। बुधवार को बुलंदशहर के राजराजेश्वर मंदिर, भवन देवी मंदिर और खुर्जा के नव दुर्गा शक्ति मंदिर में नवरात्र में मां के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिदात्रि के दर्शनों के लिए कतार लग गईं। भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए। नव दुर्गा शक्ति मंदिर कमेटी के आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि नवमी के उपलक्ष में नौ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया। इसके बाद प्रतिवर्ष की भांति हवन किया गया। इसी प्रकार लोगों ने घरों में कन्या जिमायीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.