बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- जनपद में शुक्रवार को तड़के घने कोहरे ने दस्तक दी। कोहरे के चलते दृश्यता शून्य होने से सड़कों और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। चालक एक-दूसरे वाहन के पीछे लाइट जलाकर चलने को मजबूर दिखे। कई स्थानों पर यातायात धीमा रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। गलन इतनी तेज रही कि लोगों के हाथ-पैरों की उंगलियां सुन्न हो गईं। सुबह ठिठुरन के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए, वहीं जरूरी काम से निकले लोग कपकपाते दिखे। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण ने भी हालात बिगाड़ दिए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के पोर्टल के अनुसार जनपद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 208 दर्ज किया गया, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.