बुलंदशहर, नवम्बर 10 -- पहासू की सड़कों पर राहगीर जमकर रुपए लूटते नजर आए। ऐसा लगा कि ये नोट मानो आसमान से बरसे हों। ये हरकत शादी में आये कुछ रईसजादों ने थार की छत पर चढ़कर की। नोटों के सड़क पर बिखराव के बाद लोगों में रुपये लूटने की होड़ मच गई, जिससे शिकारपुर रोड पर जाम के हालात बन गए। रविवार रात्रि में शादी समारोह में शामिल इन युवकों ने अलीगढ़ अड्डे पर सड़क पर हूटर बजाते हुए अचानक से नोट उड़ाने शुरू कर दिए। इस दौरान राह से गुजर रहे लोग भी बिना देर किए उन नोटों को लूटने में लग गए। कई लोग तो अपने-अपने वाहन रोककर रुपये उठाकर जेबों में भरने लगे। बारात में रुपयों कर बारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पहासू के व्यस्त अलीगढ़ अड्डे पर यातायात माह के दौरान कार की छत से पुलिस पिकेट के पास यह स्टंटबाजी हुई घटनास्थल से कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.