बुलंदशहर, जुलाई 15 -- गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में मेरठ के 15 हजार के इनामी बदमाश को उसके साथी सहित घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश की पहचान आसिफ निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुंडाली जनपद मेरठ और साथी बदमाश राशिद निवासी मोहल्ला रफीक नगर बिलाल मस्जिद के पास थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध असलहा, कारतूस, चाकू व बाइक बरामद हुआ है। शातिर बदमाशों ने बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर जिलों में दर्जनों लूट व चोरी की वारदात का अंजाम दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम देहात सैदपुर फ्लाईओवर के पास संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखे, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.