बुलंदशहर, मई 12 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के जेवर रोड स्थित सौंदा हबीबपुर के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार सुबह खुर्जा के मोहल्ला फूटा दरवाजा निवासी सलमान (32 वर्ष), भोले निवासी मोहल्ला कोठी, नवीन और नवी शेख निवासीगण मोहल्ला पंजाबियान एक बाइक पर सवार होकर जेवर एयरपोर्ट में मजदूरी के लिए जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार सतेंद्र (30 वर्ष) और राजेश निवासीगण गांव हैदराबाद थाना गन्नौर जिला संभल से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना होता देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने सतेंद्र और सलमान को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश और नवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.