बुलंदशहर, मार्च 25 -- सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम की सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गोली लगने से घायल अवस्था में हत्या में वांछित चल रहे दिल्ली के 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि सोमवार रात कावरा रोड नार्मल स्कूल के पास पुलिस टीम वाहन की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार 2 संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए, जिनको रुकने का इशारा किया गया। वे नहीं रुके और बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, जिस पर बदमाशों की बाइक स्कूल से कुछ दूरी पर अनियन्त्रित होकर फिसल गई। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.