बुलंदशहर, दिसम्बर 4 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भासोली में बुधवार रात एक वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला पड़ौस में एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, जिसके बाद उसका शव स्कूल के पास पड़ा मिला। देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव खेतलपुर भासौली में उषा देवी (62वर्ष) पत्नी स्वर्गीय राजपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहती थीं। बुधवार की रात उषा देवी अपने पड़ोस में एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। देर रात तक महिला के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान स्कूल के पास पथवारी पर महिला का शव पड़ा मिला। इससे पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के गले पर निशान नजर आ रहे थे, ऐ...