बुलंदशहर, अगस्त 4 -- गुलावठी पुलिस की स्वाट टीम ने चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाश को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान संजय उर्फ जावेद निवासी श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध असलहा, कारतूस, व बाइक बरामद हुआ है। शातिर बदमाश ने बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ जिलों में दर्जनों लूट व चोरी की वारदात का अंजाम दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम चौकी मिट्ठेपुर सिकन्द्राबाद अण्डरपास पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका तथा बाइक को तेजी से मोड़कर नागदेवता मन्दिर से ग्राम चिडावक की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ भागने लगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.