बुलंदशहर, अगस्त 9 -- बुलंदशहर। पहाड़ों में भूस्खलन, बादल फटने और भारी बारिश के कारण गंगा मैदानी इलाकों में रौद्र रूप धारण किए हुए है। करीब एक हफ्ते से उफन रही गंगा ने शुक्रवार रात नरौरा गंगा बैराज पर खतरे का निशान पार कर दिया। नरौरा बैराज पर शनिवार को गंगा में खतरे के निशान से ऊपर 2 लाख 81 हजार 676 क्यूसेक प्रति सेकंड का बहाव है। जबकि समुद्र तल से खतरे का जलस्तर 179.14 मीटर पर है। गंगा में उफान से बुलंदशहर जिले के गंगा किनारे ग्रामों की खादर की फसलें जलमग्न हो गई हैं। खादर में बाढ़ के खतरे को देख प्रशासन ने ग्रामीणों को गंगा किनारे जाने से मना किया है। बाढ़ चौकियों पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कर प्रशासन गंगा के बढ़ते जलस्तर पर नजर रख रहा है। पिछले एक हफ्ते से गंगा में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। गत बुधवार को हरिद्वार और बिजनौर गंगा ...