बुलंदशहर, मई 2 -- भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश से मौसम में बदलाव हो गया है। हवाओं के साथ रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश की वजह से जलभराव और कीचड़ होने के कारण सुबह के समय ऑफिस आने-वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उधर, आंधी बारिश के चलते शहर समेत 600 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आंधी के चलते लाइनों के साथ बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इसके अलावा एहतियात के तौर पर भी बिजली सप्लाई को बंद किया गया। जिसके चलते उपभोक्ताओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज...