बुलंदशहर, नवम्बर 6 -- नगर क्षेत्र में एक अधिवक्ता के पेन कार्ड पर फाइनेंस कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों से सांठगांठ कर लाखों रुपए का लोन करा लिया गया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मान सरोवर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता ब्रजेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह एक स्कॉर्पियो गाड़ी लेने के लिये ऑथराईज्ड डीलर के पास गए थे। वहां फाईनेन्स कंपनी द्वारा उनके पैन कार्ड का नम्बर डालकर उनका सिविल स्कोर कार्ड चेक किया तो पता चला कि उनके पेन कार्ड पर राजेश कुमार गुप्ता निवासी जाटवान मोहल्ला बीबी नगर सभासद वाली गली (बीबीनगर) ने 29 दिसंबर 2015 को एक कमर्शियल मोटर व्हीकल लोन (बुलेरो) पर फर्जी तरीके से एचडीबी फाइनेन्स कंपनी मेरठ के अधिकारी से मिलकर 3,93,600 रुपये का लोन करा लिया है। पीड़ित के अनुसार इस लोन के बारे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.