अलीगढ़, सितम्बर 13 -- लोधा, संवाददाता। रोरावर पुलिस ने शुक्रवार को बुर्का पहनकर गांजा सप्लाई करने के लिए जा रही एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला से गांजा बरामद किया है। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। रोरावर कोतवाल विजय सिंह को मुखबिर की सूचना मिली कि एक महिला प्रतिदिन बड़े स्तर पर गांजा सप्लाई कर रही है। कोई शक न करे इसलिए बुर्का पहनकर चलती है, शुक्रवार को भी महिला जैसे ही दिल्ली कानपुर हाइवे पर स्कूटी से गांजा सप्लाई के लिए रोरावर क्षेत्र से गुजरी तो कोतवाल विजय सिंह व महिला दारोगा विशाखा सिंह मय पुलिस बल के पीछा किया। पुलिस को अपनी और आता देख महिला हाइवे से शाहपुर कुतुब वाले रोड़ की तरफ भागने लगी। तभी महिला पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मंतशा पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.