नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली सरकार के बुराड़ी अस्पताल में छह वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। ये वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर माइक्रोबायोलॉजी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी व ईएनटी विभाग में नियुक्त किए जाएंगे। वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर नियुक्तियां होंगी। 12 दिसंबर को अस्पताल में साक्षात्कार लिए जाएंगे। नियुक्ति प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से ली जा सकती है। निर्धारित तिथि के दिन इच्छुक डॉक्टर सुबह नौ से सुबह 11 बजे के बीच अस्पताल पहुंचकर साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...