नई दिल्ली, मार्च 15 -- इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरुआत 22 मार्च से कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के साथ होगी। इस बार भी कई फ्रेंचाइजी अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर खेलने उतरेंगी। शुरुआती कुछ मैचों में कई टीमों के खिलाड़ी चोट या व्यक्तिगत कारणों की वजह से नहीं खेल सकेंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, एनरिक नॉर्खिया और मयंक यादव जैसे तेज गेंदबाज अलग-अलग समस्याओं के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब भी पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह जनवरी से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और वह दूसरी पारी में गें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.