बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- बुलंदशहर। ऊंचागांव सबदलपुर को जोड़ने वाली सड़क बनने के दौरान ही उखड़ने लगी है। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। क्षेत्र के ऊंचागांव सबदलपुर को जोड़ने वाली 2 किलोमीटर लंबी सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क में घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क को हाथों से ही उखाड़ कर दिखाया। इसके बाद ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। कहा कि बनने के दौरान ही सड़क उखड़ने लगी है। इस दौरान नितिन, गंगाशरण, हेम सिंह, शंकर, शिवम, चमन, अमन, सुखवीर सिंह, योगेंद्र, विपिन कुमार, प्रवीण आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.