झांसी, फरवरी 5 -- चार तहसीलों के 58 गांव में जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू बुन्देलखंड के विकास की भूमिका में आधार बनेगा एक्सप्रेस वे झांसी,संवाददाता प्रदेश सरकार झांसी लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जमीन की खरीद शुरू कर रही है। यह औद्योगिक विकास प्राधिकरण की परियोजना है। जनपद की चार तहसील क्षेत्रों के 58 गांव की भूमि खरीदी जाएगी। जिसके बाद डिफेंस कॉरिडोर और बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे को बीडा से जोड़ने में झांसी एक्सप्रेस वे मददगार साबित होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की एक और सौगात बुंदेलखंड में जल्द आकार लेने जा रही है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा प्रास्तावित परियोजना झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए आपसी समझौते के आधार पर भू स्वामियों से जमीन खरीद के लिए भूमि खरीद का प्...