बांका, मार्च 2 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कहते हैं कि किसी भी देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों से होकर ही गुजरता है। मगर तमाम दावों, वादों और योजनाओं के बावजूद आज भी कई गांवों की तरफ विकास अपना रुख नहीं कर पाया है, जिससे तरक्की का रास्ता और गुलजार हो सके। कटोरिया प्रखंड में खासकर दक्षिणी छोर में बसे कई गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। कटोरिया के जयपुर पंचायत के कोकरीतरी गांव का मामला इस तथ्य का प्रत्यक्ष उदाहरण है। यहां की लगभग 1000 की आबादी आज भी बिना प्राथमिक सुविधाओं के जीवन यापन करने को मजबूर है। बुनियादी ढांचे की कमी, सरकारी योजनाओं का ठीक से कार्यान्वयन न होना, और आम जनता की परेशानियों को लेकर प्रशासन की लापरवाही, इस गांव की स्थिति को और भी कठिन बना रही है। कोकरीतरी गांव में सबसे बड़ी समस्या स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.