जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आप नेताओं का बारीडीह गोलचक्कर पर दो दिवसीय धरना रविवार को संपन्न हो गया। धरना का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रशासन को दर्जनों बार मांगपत्र सौंपा गया, लेकिन पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। पूर्वी जमशेदपुर की जनता को काफी परेशानी हो रही है, जो प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। इस क्षेत्र की जनता पीने के पानी, बिजली, सड़क, नाली, बदबूदार कचरों की समस्या से त्रस्त है। धरना में रईस अफरीदी, विनोद सिंह, अभिषेक कुमार, अश्विनी मथान, रमेश प्रसाद, मनोज सिंह आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...