वाराणसी, दिसम्बर 12 -- रोहनिया, संवाद। चितईपुर स्थित आरआर पैलेस में शुक्रवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल तथा एमएलसी और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने 3.26 करोड़ से होने वाले 11 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन बुनियादी कार्यों से विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना से इंटरलाकिंग, सीसी रोड निर्माण और जलनिकासी के कार्य होंगे। यह कार्य सीर गोवर्धनपुर, करौंदी नासिरपुर, सुसुवाही स्थित प्रज्ञापुरी कॉलोनी, कंदवा स्थित आनंद नगर कॉलोनी, राजीव नगर कॉलोनी, मणिनगर कॉलोनी, शिवाजी नगर, ककरमत्ता स्थित पारस पार कॉलोनी, पहाड़ी स्थित लक्ष्मी नगर और शिवदासपुर इलाकों में होंगे। इस मौके पर पार्षद सुरेश पटेल, श्याम भूषण शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, डॉ. नरेंद्र पटेल, अजीत पटेल, राज...