मऊ, अगस्त 12 -- इंदारा। अदरी नगर पंचायत स्थित मौलवी जावेद के आवास पर सोमवार को अपना दल एस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में बुनकरों की बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने पर सहमति बनी। प्रदेश मीडिया सचिव अल्पसंख्यक मंच मुश्ताक अली मंसूरी ने कहा कि बिजली समस्या के कारण बुनकरों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। बिजली समस्या को लेकर जल्द ही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार बहन अनुप्रिया पटेल एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात कर हल करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मोहम्मद हसन, मौलाना नसीमुर रहमान, मौलाना जावेद, मोहम्मद तारीख, मोहम्मद शाहिद शमीम, मोहम्मद अहमद जियाउर, रहमान, मोहम्मद हसन मंसूरी, अजीजुर रहमान, सफीउल्लाह, अबू सहमा, मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.