मुरादाबाद, जुलाई 28 -- पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित होने के बाद भी वाहन स्वामी बुध बाजार में नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक एक दर्जन वाहनों के चालान किये। लावारिस वाहनों को निगम कार्यालय भिजवाया गया। जुर्माना वसूलने के बाद ही सभी वाहनों को छोड़ने की कार्रवाई की गई। बुध बाजार में वाहन खड़ा करने से आए दिन जाम के हालात बनते हैं। इस कारण नगर निगम द्वारा इंपीरियल तिराहे के पास रैन बसेरा और रोडवेज बस स्टैंड स्थित इंडियन ऑयल परिसर में पार्किंग बनाई है। इन पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए मासिक पास बनाए जाने की भी सुविधा निगम ने दी है। कुछ लोगों के द्वारा पार्किंग के लिए मासिक पास बनवाए भी गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.