धनबाद, मई 6 -- धनबाद, प्रतिनिधि सिंह मेंशन समर्थक बुधन मंडल की गोली मार कर हत्या कर देने के मामले की सुनवाई सोमवार को अदालत में हुई। अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया। झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्ट्री कोलियरी के समीप 21 सितंबर 2024 की रात अपराधियों ने बुधन मंडल उर्फ भीम कुमार मंडल को कुम्हारगढ़ा पोखरिया के पास गोली मार दी थी। बुधन मंडल के छोटे भाई अर्जुन मंडल की शिकायत पर झरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें गुड्डू सिंह, ढोलक सिंह, बजरंगी, पप्पू सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया था। इस मामले में आरोपी प्रमोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह और विनीत पांडेय उर्फ बजरंगी पांडेय तथा ढोलक सिंह जेल में बंद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.