नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Mercury Transit Sun Rashifal Surya Gochar, बुध और सूर्य का गोचर कुंभ राशि में: बस कुछ ही दिनों में ग्रहों के राजा सूर्य अपनी चाल पलटने वाले हैं। इस समय शनि की मकर राशि में सूर्य मौजूद हैं। जल्द ही शनि की ही राशि में सूर्य गोचर करेंगे। कुंभ राशि में सूर्य का गोचर हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी के दिन होगा। सूर्य के गोचर दौरान बुध पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में सूर्य के गोचर करते ही कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह युति व राजयोग कुंभ राशि में 14 मार्च तक रहेगा। ऐसे में सूर्य और बुध की कुंभ राशि में युति कुछ राशियों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव ला सकती है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में- बुध, सूर्य की चाल करेगी कमाल, 4 दिन ...