बोकारो, मार्च 3 -- बोकारो बुद्ध विहार कमेटी के उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के संरक्षक आर पी सिन्हा जो चीवर धारण कर भंते प्रज्ञानंद के नाम से प्रसिद्ध थे । उनका निधन 27 फरवरी को होने के बाद रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा बौद्घ धर्म के विधि- विधान के अनुसार भंते एम के राजन, बौद्धाचार्य वी एन मेहता और बागेश्वर साह के द्वारा बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील व परित्राण पाठ के साथ समस्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्रद्धांजलि सभा में समिति के सचिव के पी रजक, बसपा नेता राजेश महतो, अर्जक संघ के जिला अध्यक्ष उषा अर्जक, डीडी राम, अजय कुशवाहा, बागीश्वर साह, कुंवर सिंह कुशवाहा, सुनिल गांधी, संजय शान, एपी वर्मा, मंजू साह, रामाश्रय प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, भरत महतो आदि शामिल रहे। सभा में आगत बौद्ध विचारकों का स्वागत भंते प्रज्ञानंद की पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.